Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

नवान्न अभियान : एनएचआरसी ने कोलकाता पुलिस को नोटिस जारी किया

शहर पुलिस ने कहा था कि अगर ये एहतियातन गिरफ्तारियां नहीं की जातीं तो स्थिति और खराब हो सकती थी

30 Aug 2024

नवान्न अभियान : एनएचआरसी ने कोलकाता पुलिस को नोटिस जारी किया

कोलकाता। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने शुक्रवार को कोलकाता पुलिस को नोटिस जारी कर 27 अगस्त को 'नवान्न अभियान' के दौरान प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पुलिस के बल प्रयोग पर स्पष्टीकरण मांगा है। यह अभियान आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की महिला जूनियर डॉक्टर के साथ दुष्कर्म एवं हत्या के विरोध में चलाया गया था।
सूत्रों के मुताबिक एनएचआरसी ने कोलकाता पुलिस से अगले 14 दिनों के भीतर रिपोर्ट मांगी है। आयोग का मानना है कि सोशल मीडिया पर छात्रों के एक समूह द्वारा बुलाए गए नवान्न अभियान में भाग लेने वाले प्रदर्शनकारियों पर पुलिस की कार्रवाई ने मानवाधिकारों का उल्लंघन किया है।
इस बीच, इस अभियान का आह्वान करने वालों में से एक सायन लाहिरी ने शुक्रवार को अपने वकील के माध्यम से कलकत्ता हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है और अपनी रिहाई की मांग की है। उनके वकील ने अपनी याचिका में शहर पुलिस पर उनके मुवक्किल को झूठे आरोपों में गिरफ्तार करने का आरोप लगाया है।
उल्लेखनीय है कि 27 अगस्त की दोपहर को हावड़ा समेत पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्से पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुई झड़पों के बाद युद्धक्षेत्र में बदल गए थे। राज्य सचिवालय ने पुलिस को प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए हल्का बल प्रयोग करने को कहा था। इस दौरान कई प्रदर्शनकारी और पुलिसकर्मी घायल हो गए थे।
इस संबंध में कुल 220 गिरफ्तारियां की गईं। इसके अलावा अभियान से पहले 25 लोगों को एहतियात के तौर पर गिरफ्तार किया गया था। शहर पुलिस ने कहा था कि अगर ये एहतियातन गिरफ्तारियां नहीं की जातीं तो स्थिति और खराब हो सकती थी।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


नवान्न अभियान : एनएचआरसी ने कोलकाता पुलिस को नोटिस जारी किया
शहर पुलिस ने कहा था कि अगर ये एहतियातन गिरफ्तारियां नहीं की जातीं तो स्थिति और खराब हो सकती थी





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News